बड़े मंगलवार को जगह-जगह लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
बस्ती, जून 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। ज्येष्ठ मास के छठवें बड़े मंगलवार पर जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के हनुमान मंदिरों और विभिन्न स्थानों पर सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ तथा भंडारों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा भोग अर्पित किया। गांधीनगर स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में पहुंच कर भक्तों ने हनुमानजी का दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। यह भी पढ़ें- जय हनुमान ज्ञान गुण सागरहनुमान चालीसा पाठ का आयोजन मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालिसा का आयोजन किया गया। शहर के स्काउट भवन, कंपनीबाग, जनता होटल, केडीसी स्थित दुर्गा मंदिर, कटारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.