फतेहपुर, मार्च 28 -- खागा, संवाददाता। हरदो क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित बड़े भीट बाबा का पारंपरिक मेला इस बार भी श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम बन गया। शुक्रवार को मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जिसमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से ही मंदिर परिसर और मेले के आसपास श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। दूर दराज के गांवों और शहरों से आए भक्तों ने बड़े भीट बाबा के दरबार में पहुंचकर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। वहीं जिनकी मन्नतें पूरी हो चुकी थीं, उन्होंने परंपरा के अनुसार शक्ति पीठ में झंडा चढ़ाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। यह मेला विशेष रूप से मिट्टी के मटकों के लिए प्रसिद्ध है। मेले में लगे दुकानों पर विभिन्न आकार और डिज़ाइन के मटके आकर्षण का केंद्र बने रहे। स्थानीय कारीगरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.