सहरसा, फरवरी 18 -- सौरबाजार संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के कांप पूर्वी पंचायत वार्ड नंबर 4 गौरवगढ़ गांव में दो दिवसीय संतमत सत्संग का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान भागलपुर जिले के कुप्पाघाट से आए संत स्वामी गुरुनंदन महाराज ने सत्संग में आए हुए श्रद्धालुओं के बीच प्रवचन देते हुए कहा कि बड़े भाग्य से मनुष्य तन की प्राप्ति होती है इसे सद्गुण में लगावे और गुरु के दिए गए मार्ग पर चले ताकि आपका जीवन सफल और सार्थक हो। वही कमेटी के लोगों ने बताया कि सत्संग में आए हुए श्रद्धालुओं एवं सत्संग प्रेमियों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया था। सत्संग को सफल बनाने में युवा कमिटि राणा यादव, बाबू साहेब, रमेश यादव, कैलाश यादव, पिन्टु कुमार, सुमन कुमार, मणिराज कुमार, मौसम कुमार, सोनित कुमार, संतोष, मंजीत, धर्मेन्द्र कुमार, दिलीप, राजेश एवं समस्त कांप पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.