जौनपुर, फरवरी 15 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गरोठन गांव में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर सत्संग कार्यक्रम हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में जयगुरुदेव के अनुयायी शामिल हुए। सत्संग में पधारे जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय उपदेशक राजेश पाल ने कहा कि मनुष्य शरीर बड़े भाग्य से मिला है। उससे भी बड़ा भाग्य उदय तब माना जाता है जब किसी पूरे संत से नामदान व सत्संग मिल जाता है। हम कौन हैं और कहा से आए हैं, कहां जाना है यह रहस्य सिर्फ सन्त महात्मा ही जानते और बताते हैं। इसकी जानकारी के लिए हमें संत महात्मा के करीब जाना पड़ेगा। उनके आदेश को मानकर उनके बताए गए रास्ते पर चलकर साधन भजन करना चाहिए। जिससे हमारी आत्मा का कल्याण हो सके। सभी जीव उस ईश्वर परम पिता परमेश्वर के बनाए हुए जीव हैं। कार्यक्रम आयोजक शाहगंज तहसील अध्यक्ष स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.