बड़े भाई से विवाद के बाद छोटे भाई ने खाया विषाक्त
मैनपुरी, अप्रैल 20 -- बड़े भाई से हुए विवाद के बाद छोटे भाई ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले आए। जहां उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। भोगांव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला लऊ निवासी 18 वर्षीय आनंद पुत्र सुभाष चंद्र ने सोमवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि रविवार की शाम उसका बड़े भाई से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। बड़ा भाई शराब पीता है। वह उसे शराब पीने से रोक रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.