बागेश्वर, मई 10 -- काफलीगैर। झिरौली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत छानी गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बड़े भाई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि छानी गांव निवासी हिमांशु नेगी ने झिरौली पुलिस को दी तहरीर सौंपी। इसमें उसका कहना है कि उसके भाई दीपक ने उसपर चाकू से जान लेवा हमला कर दिया। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ मनीष शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी दीपक नेगी के खिलाफ हत्या के प्रयास और डराने-धमकाने की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह भी पढ़ें- छोटे की तहरीर पर बड़े भाई के खिलाफ मुकदमा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद कानूनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.