संवाददाता, मई 23 -- हरदोई के अतरौली थानाक्षेत्र के ग्राम नरोइया में बाइक को लेकर हुए दो भाइयों में विवाद के बाद छोटे ने पेट्रोल डालकर खुद को जिंदा जला लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम नरोइया निवासी शेरू 18 वर्षीय अपने छोटे भाई निखिल के साथ गांव में ही चौराहे पर परचून की दुकान चलाता था। इसी दुकान पर वे पेट्रोल का स्टॉक कर रखते थे। बोतलों में पेट्रोल भरकर बेचते थे। युवकों के पिता गंगाराम बीते दिनों तीर्थ यात्रा पर बस लेकर पूर्णागिरी गए हैं। अन्य दो भाई साजन और विकास बेंगलुरु में मजदूरी करते हैं। वहीं, दो बहन महेश्वरी और मीरा की शादी हो चुकी है।बाइक फूंकने पर भिड़े भाई शुक्रवार की शाम चार बजे छोटा भाई निखिल दुकान पर बैठा था। तभी नशे में बड़ा भाई शेरू गांव वाले घर से ब...