आजमगढ़, फरवरी 27 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बड़े भाई की हत्या के मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने छोटे भाई को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक कमलापति ने शुक्रवार को सुनाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बरोही फत्तेपुर गांव में 16 अगस्त 2019 की रात लगभग साढ़े आठ बजे जमीन बेचने से मिले रुपये के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि छोटे भाई अंकित सिंह ने बड़े भाई अवनीश सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अंकित की पत्नी रिम्मी उर्फ गोल्डी ने भी इस हमले में उसका साथ दिया। बुरी तरह से घायल अवनीश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी किरण ने देवर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.