बड़े भाई की साली से शादी करने के लिए टावर पर चढ़ा शादीशुदा युवक
गिरडीह, मई 17 -- डुमरी, प्रतिनिधि। निमियाघाट थाना क्षेत्र के केंदुआडीह गांव स्थित एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर शनिवार को एक शादीशुदा युवक चढ़ गया। वह बड़े भाई की साली से शादी करना चाह रहा था। युवक के जिद और हंगामे के कारण करीब पांच घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों के काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाना ले गई। घटना की सूचना युवक के परिजनों को भी दे दी गई है। युवक की पहचान जामताड़ा जिला के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इरकिया गांव निवासी सुनील कुमार महतो (पिता- बासुदेव महतो) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक जानकारी के अनुसार, शनिवार को अचानक सुनील केंदुआडीह गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.