फरीदाबाद, अप्रैल 30 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। भूपानी इलाके की साई कॉलोनी में एक युवक ने बड़े भाई की शादी से एक दिन पहले भूपानी मोड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। युवक गन्ने के जूस की रेहड़ी लगाता था। परिजनों ने युवक के दोस्तों पर हत्या करने का अंदेशा जताया है। पुलिस इस मामले को आत्महत्या का मानकर चल रही है।पुलिस के मुताबिक, साई कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय कन्हैया गन्नेके जूस की रेहड़ीलगाता था। बुधवार रात करीब 8:30 बजे तक वह शादी में शामिल होने आए मेहमानों को खाना खिला रहा था। इस बीच उसके पास एक युवक का फोन आया और वह उनके साथ चला गया। देर रात पता चला कि उसने भूपानी मोड़ पर जाकर उसने रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी है। उसके पैर वहां पड़े तख्त पर टिके हुए थे। इससे परिजनों को अंदेशा हुआ कि उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने उसके चार दोस्तों पर हत्या का श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.