कानपुर, मार्च 9 -- सचेंडी में शराब पीकर घर पहुंचे युवक को बड़े भाई ने डांट दिया। जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। सचेंडी के जरगांव निवासी 21 वर्षीय राजेश प्राइवेट नौकरी करते थे। परिवार में मां शकुंतला, दो बहन और तीन बड़े भाई हैं। पिता कल्लू ने बताया कि बेटा राजेश नशे का लती था। जिस कारण अक्सर घर में विवाद होता था। रविवार देर रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा। जिस पर बड़े बेटे नरेश ने उसे डांट दिया। साथ ही दोबारा शराब पीने पर घर नहीं आने की हिदायत दी। जिसके बाद उसने दोबारा ठेके जाकर शराब पी। देर रात वह घर लौटा और चादर लेकर अमरूद के बाग चला गया। सोमवार सुबह उसका शव चादर के सहारे पेड़ से लटकता हुआ मिला। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.