बड़े बैनामों के सत्यापन को उतरे डीएम
लखीमपुरखीरी, मई 20 -- बुधवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने स्टांप एवं निबंधन विभाग के अधीन हुए तीन बड़े बैनामों की खुद मौके पर पहुंचकर स्थलीय जांच की। डीएम के अचानक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। डीएम ने उप निबंधक कार्यालय से संबंधित अभिलेखों की समीक्षा करने के बाद सीधे फील्ड में पहुंचकर महाराज नगर, आवास विकास कॉलोनी और राजगढ़ मोहल्लों में भूखंडों व आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैनामों में दर्शाई गई संपत्तियों की वास्तविक स्थिति, भूमि का स्वरूप, निर्माण की स्थिति और लगाए गए स्टांप शुल्क का मौके पर सत्यापन कराया। कई स्थानों पर डीएम ने नक्शा, अभिलेख और मौके की स्थिति का मिलान कर गहन पड़ताल की। यह भी पढ़ें- प्राधिकरणों में रजिस्ट्री और स्टाम्प चोरी की जांच होगी निरीक्षण के दौरान सहायक निबंधक एवं आयुक्त अमिताभ कुमार सहित राजस्व विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.