नई दिल्ली, अगस्त 7 -- हमारे समाज में अक्सर कहा जाता है कि पिता की मौत के बाद उनकी पूरी या ज्यादातर संपत्ति बड़े बेटे की हो जाती है। इसी वजह से कई परिवारों में विवाद भी शुरू हो जाते हैं। लेकिन क्या सच में भारतीय कानून बड़े बेटे को यह अधिकार देता है? जवाब है - नहीं। संपत्ति का बंटवारा कई कानूनी नियमों पर निर्भर करता है, सिर्फ इस बात पर नहीं कि कौन सबसे बड़ा बेटा है।क्या घर का बड़ा बेटा होता है घर का वारिस? भारतीय परिवारों में यह धारणा लंबे समय से चली आ रही है कि घर का बड़ा बेटा ही पिता की संपत्ति का मुख्य वारिस होता है। हालांकि, कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जो सिर्फ बड़े बेटे को पूरी संपत्ति का मालिक बना दे। यही गलतफहमी कई बार परिवारों के बीच विवाद और कोर्ट-कचहरी तक पहुंचने की वजह बन जाती है।क्या होते हैं परिवार के अधिकार असल में किसी...