मुंगेर, अप्रैल 10 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर के सिंहपुर स्थित नाथ बाबा स्थान में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के सातवें दिन उत्तरकाशी के मर्मज्ञ कथावाचक त्यागी स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि आज के समय जिसमें दोष व्याप्त नहीं है वहीं समर्थवान है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण 16108 रानी और पट रानियां थी और उन्होंने इतने ही रूप प्रकट किया। भगवान को 1 लाख 77 हजार 188 बच्चे हुए। उन्होंने कहा कि किसी की आशा पूर्ण करोगे तो मन को शांति मिलेगी। जो जितना जिससे आशा रखेगा वह उतना ही दुखी होगा। अपने कर्तव्य का पालन करो। मां और पिता के प्रति कर्तव्य का पालन करो। गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का विधिवत समापन हुआ। समापन दिवस पर समिति के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नंदकिशोर चौधरी, अरुण कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.