नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी पॉपुलर एसयूवी 3-डोर थार को नए अंदाज में पेश कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने नई थार को 9.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। इस अपडेटेड थार में स्टाइल और कम्फर्ट दोनों पर खास ध्यान दिया गया है। बाहर से इसे टू-टोन ग्रिल और नए बंपर के साथ एक फ्रेश लुक मिला है। वहीं, अंदर ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, नया स्टीयरिंग और रियर AC वेंट जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं। सबसे खास अपग्रेड है 26.03 सेमी का बड़ा HD टचस्क्रीन सिस्टम जो ऑफ-रोडिंग के दौरान रियल-टाइम डेटा दिखाने वाले फीचर्स से लैस है।क्या-क्या बदला बाहर से? नई थार में अब टू-टोन ग्रिल और डुअल-टोन बंपर दिया गया है जिससे इसका लुक और मॉडर्न लगता है। हालांकि, लाइटिंग सिस्टम और 18-इंच अलॉय व्हील्स पहले जैसे ही हैं। कलर ऑप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.