नई दिल्ली, अगस्त 30 -- भारतीय मार्केट में ऑफ-रोडिंग गाड़ियों के दीवानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, देसी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा अपनी पॉपुलर 3-डोर थार के नए फेसलिफ्ट मॉडल पर तेजी से काम कर रही है। हाल ही में इस अपकमिंग SUV को टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा गया है। इसकी तस्वीरों ने कार लवर्स की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है। हालांकि, कंपनी ने अक्टूबर, 2025 में भी इस गाड़ी को हल्के-फुल्के अपडेट्स के साथ पेश किया था। लेकिन न्यूज वेबसाइट ऑटोकार इंडिया के अनुसार, इस बार का बदलाव काफी बड़ा होने वाला है। आइए जानते हैं नई थार में होने वाले इन बड़े बदलावों के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी होगी नई थार की डिजाइन हालिया स्पाई तस्वीरों पर नजर डालें तो नई थार 3-डोर के फ्रंट डिजाइन में जबरदस्त कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस बार नज...