नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर क्रॉसओवर SUV फ्रोंक्स को नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसके फेसलिफ्ट मॉडल की टेस्टिंग शुरू कर दी है। हाल ही में नई फ्रोंक्स का एक टेस्ट मॉडल सड़क किनारे खड़ा नजर आया, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि, गाड़ी पूरी तरह से कवर थी। फिर भी इसके कुछ नए बदलावों की जानकारी मिल गई है। नई फ्रोंक्स में डिजाइन के साथ फीचर्स और इंजन में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस बार इसमें ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, CNG मॉडल में भी बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है।डिजाइन में होंगे बड़े बदलाव नई मारुति फ्रोंक्स के डिजाइन में बहुत बड़े बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। कंपनी इसके मौजूदा लुक को बरकरार रखते हुए कुछ छोटे बदलाव कर सकती है। सामने ...