देवरिया, अगस्त 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कर एवं करेत्तर, राजस्व वसूली, चकबंदी तथा राजस्व वादों की समीक्षा की। उन्होंने बड़े बकायेदारों से वसूली में तेजी लाने और सभी विभागों को अगस्त माह के अंत तक वार्षिक लक्ष्य का 50 प्रतिशत हासिल करने का निर्देश दिया। कहा कि लंबित राजस्व वादों धारा 24,116, 34 का निस्तारण सभी पीठासीन अधिकारी सुनिश्चित करेगे।लंबित मामलों के निस्तारण को पंचायत भवन में लेखपालों के बैठने की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। 14 अगस्त तक अंश निर्धारण एवं फार्मर आईडी का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने, उपजिलाधिकारियों को जनता दर्शन में समय से बैठने, समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: विकास कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं, 2 सप्ताह में लंबित मामलों का करें निपटारा जिलाधि...