बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई, वसूली अभियान में दो गिरफ्तार
रुद्रपुर, जून 25 -- गदरपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने बकाया वसूली अभियान तेज करते हुए गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के दो बड़े बकायेदारों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीएम ऋचा सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र महाराजुन्नी सकेनिया में अभियान चलाया। इस दौरान उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के बकायेदार रमेश सिंह और किशन बसवा को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर बैंक का करीब पांच लाख रुपये बकाया बताया गया है। प्रशासन के अनुसार, कई बार नोटिस जारी करने और भुगतान के निर्देश देने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की गई। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर तहसील लाया गया और बंदी गृह में रखा गया। एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार वसूली अभियान लगातार जारी है। बड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.