पूर्णिया, मार्च 19 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। विद्युत अधीक्षण अभियंता पूर्णिया वासुकी शंकर रजक एवं कार्यपालक विद्युत अभियंता (पश्चिमी) बलवीर प्रसाद बागीश ने बुधवार को विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बनमनखी के अंतर्गत आने वाले तीनों सेक्शन बनमनखी वन, बनमनखी टू एवं बड़हराकोठी के 33/11 केवी शक्ति उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक विद्युत अभियंता मिंटू रजक, कनीय अभियंता अजीत कुमार, रणजीत कुमार देव एवं प्रभात कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने शहर व पंचायत स्तर पर गठित राजस्व उगाही टीमों को बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं का कनेक्शन बिना विलंब काटने का निर्देश दिया। अधीक्षण अभियंता ने स्पष्ट चेतावनी दी कि राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मीटर रीडरों को प्रतिद...