उरई, मई 13 -- उरई। संवाददाता डीएम राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड, कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों तथा कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक में डीएम ने लक्ष्य के सापेक्ष धीमी प्रगति पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए राजस्व वसूली में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद की कुल राजस्व वसूली 1645.69 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 1209.24 करोड़ रुपये रही, जो लगभग 73.30 प्रतिशत उपलब्धि है। वहीं चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 844.37 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 120.29 करोड़ की वसूली दर्ज की गई, जो 14.25 प्रतिशत उपलब्धि है। विभागवार समीक्षा में वाणिज्य कर विभाग को 179.63 करोड़ के ल...