बागपत, अप्रैल 16 -- जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में कर -करेत्तर राजस्व संग्रह, नगर विकास वसूली एवं राजस्व कार्यों की माह मार्च की समीक्षा बैठक की। निर्देश दिए की जो तहसील के बड़े बकायेदार हैं उन पर वृहद अभियान चलाया जाए। पैसा देने में समस्या उत्पन्न कर रहे हैं उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बड़े बकायेदारों से वसूली करने के निर्देश दिए गए। अमीनों को गांव में भेजा जाए और तहसीलदार भी बड़े बकायेदारों पर छापेमारी करें। खनिज देय, व्यापार कर, बैंक, स्टाफदेय, वसूली में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...