पटना, दिसम्बर 13 -- उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन करना तथा पलायन को रोकना है। वह शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान बिहार में निवेश अवसरों को बढ़ावा देने की योजना और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। इस अवसर पर उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता ने प्रेजेंटेशन दिया, जिसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसरों, औद्योगिक विकास की दिशा और भविष्य की रणनीतियों को साझा किया गया। इसमें यह स्पष्ट किया गया कि किस प्रकार बिहार सरकार उद्योगों को आकर्षित करने के लिए मजबूत नीतिगत समर्थन, आधुनिक आधारभूत संरचना, भूमि उपलब्धता और वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। साथ ही यह भी बताया गया कि कैसे स्टार्टअप्स से लेकर बड़ी औद्योगिक...