मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। हथौड़ी-अतरार-बभनगामा-औराई पथ, दादर पुल नवनिर्माण, अखाड़घाट पुल के निर्माण कार्य में तेजी आएगी। फतेहाबाद में निर्माणाधीन हाईलेवल ब्रिज के निर्माण की गति भी बढ़ेगी। रैयतों को मुआवजा का भुगतान यथाशीघ्र किया जाएगा। दादर पुल और माड़ीपुर रेलब्रिज की भी मरम्मत का काम जल्द पूरा हो सकेगा। बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट के द्वारा करीब आठ अरब और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से पांच अरब से अधिक का प्रोजेक्ट निर्माणाधीन है।दरअसल, राज्य की सड़क और पुलों की सूरत 21 हजार करोड़ रुपये से बदलेगी। इसमें 15 हजार करोड़ रुपये बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड और छह हजार करोड़ रुपये बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के लिए निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- केंद्र की नई नीति से भू-अर्जन पर राज्य सरक...