जयपुर, जून 2 -- राजस्थान के जयपुर से भाजपा नेता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ये हत्या मनोहरपुर इलाके में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व मंडल अक्ष्यक्ष रामावतार असवाल उर्फ पप्पू की हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनका गला रेतकर मर्डर किया गया है। समर्थकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग करते हुए थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया है।धारदार हथियार से किया गया हमला मनोहरपुर SHO सुरेन्द्र सिंह ने बताया- मनोहरपुर कस्बा निवासी रामावतार असवाल उर्फ पप्पू (55) की हत्या की गई है। मनोहरपुर बस स्टैंड के पास उनका कबाड़ का गोदाम है। वो सोमवार रात को गोदाम पर थे। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि सोमवार शाम करीब 7:30 बजे एक व्यक्ति गोदाम पर आया था। वह धारदार हथियार से गला रेतकर भाग गया। यह भी प...