सीवान, मार्च 27 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड व नपं क्षेत्र का वैसा परिवार जो बड़ा है और रसोई गैस का कनेक्शन एक ही है वे काफी परेशान हो रहे हैं। क्योंकि गैस की खपत अधिक होने से लकड़ी से खाना बनाने को मजबूर हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक सिलेंडर एक माह तक उपलब्ध होगा जिससे और परेशानी हो रही है। वहीं जंग की तपिश से इसका असर हसनपुरा में देखने को मिल रहा है। खासकर प्रखंड अंतर्गत छोटे-छोटे दुकानदार जिनमें चाय की दुकानें, नाश्ता की दुकानें जो एलपीजी गैस सिलेंडर से चलती थी फिलहाल बंद हैं तो कुछ कोयले इस्तेमाल कर जीवन यापन कर रहे हैं। वहीं दुकानदारों का कहना है कि घर में खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं है तो दुकान का क्या कहा जाए। इन दुकानदारों में कल्लू साह, टान साह, मुन्ना साह जो कि ठेलानुमा दुकान पर पकौड़ी, आलूचप, ब्रेड पकौड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.