नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- मारुति सुजुकी भारतीय मार्केट में अपने 7-सीटर पोर्टफोलियो को नया रूप देने की पूरी तैयारी कर रही है। फिलहाल कंपनी के पास सिर्फ अर्टिगा और इनविक्टो ही दो 7-सीटर कारें मौजूद हैं। हालांकि, ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए जल्द ही चार नए मॉडल सड़कों पर नजर आने वाले हैं। मारुति अपनी इलेक्ट्रिक कारों से लेकर प्रीमियम हाइब्रिड गाड़ियों तक पर काम कर रही है। इसमें नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी से लेकर ग्रैंड विटारा का बड़ा अवतार और अर्टिगा का अपडेटेड वर्जन शामिल है। आइए जानते हैं मारुति के इन आने वाले चारों 7-सीटर मॉडलों के बारे में विस्तार से।YMC - इलेक्ट्रिक फैमिली मूवर मारुति की यह आने वाली कार एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक एमपीवी होगी। इसे टोयोटा और सुजुकी ने मिलकर तैयार किया है। इस कार को हाल ही में कई बार टेस्टिंग के दौरा...