देहरादून, जुलाई 23 -- हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा ने कांवड़ियों को कांवड़ उठाने से पूर्व नियम पढ़ने और उनका पालन करने की सलाह दी है। पत्रकारवार्ता के दौरान अध्यक्ष पं. अधीर कौशिक ने कहा कि कोई भी कांवड़िया सनातन से खिलवाड़ न करे। बड़े डीजे, डाक कांवड़, भारी भरकम कलश ले जाने की कांवड़ का किसी धर्मग्रन्थ में उल्लेख नहीं है। नियमानुसार कांवड़ उठाकर और अपने गंतव्य तक पहुंचना चाहिए। कहा कि सिर्फ चार कांवड़ का उल्लेख है। भगवान शिव का जाप करते हुए हल्की कांवड़ उठाए। कांवड़ के दौरान नशे से दूर रहे। भगवान की वेशभूषा में कलाकारों को नचाने का अखाड़ा विरोध करेगा। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: सहारनपुर कलाकार एसोसिएशन ने कांवड़ मेले को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...