कानपुर, दिसम्बर 5 -- कानपुर,प्रमुख संवाददाता नगर आयुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को सभी जोन में सड़कों और फुटपाथों तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। नवीन मार्केट चौराहे से बड़े चौराहे होते हुए चेतना चौराहे तक चले अतिक्रमण अभियान में दुकानदार प्रवर्तन दस्ते के सामने आ गए। पुलिस बल न होने की वजह से नगर निगम की टीम को अतिक्रमणकर्ताओं ने घेर लिया। विरोध के बीच टीम ने लगभग 120 अस्थाई दुकानों व ठेले को हटा दिया। इसके साथ एक हजार का जुर्माना भी वसूला। इस वजह से कई कब्जे छूट भी गए। नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अलग-अलग जोन में फुटपाथ व सड़क पर हुए बड़ी संख्या में अतिक्रमण को हटाया। मौके पर जुर्माना भी वसूला गया। जोनल अधिकारी जोन-1 विद्यासागर यादव, कर अधीक्षक जोन-1 आरएस कुशवाहा, राजस्व निरीक्षक सुरेश कुमार और नगर निगम की ईटीएफ फोर्स मौजूद रही। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.