मेरठ, दिसम्बर 24 -- सरधना। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मंगलवार को श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कैप्टन सविता चौधरी के मार्गदर्शन में विचार गोष्ठी हुई। सविता चौधरी ने कहा कि चौधरी साहब के विचार थे कि असली भारत गांव में रहता है। देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों और खलियानों से होकर गुजरता है। राष्ट्र तभी संपन्न हो सकता है जब उसके ग्रामीण क्षेत्र का उन्नयन किया गया हो। उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों के हित में लगा दिया। चौधरी साहब किसानों के सच्चे हमदर्द थे। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.