नई दिल्ली, मार्च 25 -- दोस्तों के साथ या ऑफिस मीटिंग के सिलसिले में कैफे जाना आजकल काफी कॉमन हो गया है। एक कप कॉफी के साथ बातचीत भी हो जाती है और काफी एंजॉयमेंट भी। हालांकि अगर आप कैफे कम जाते हैं या पहली बार जाने की सोच रहे हैं, तो कॉफी ऑर्डर करने को ले कर थोड़ी झिझक होना आम है। अक्सर समझ नहीं आता कि किसी बड़े कैफे में जा कर कॉफी ऑर्डर कैसे करें। वो भी इंग्लिश में अगर कॉफी ऑर्डर करनी पड़ी तो वो कैसे होगा। फिर इतनी सारी कॉफी में कौन सी वाली ऑर्डर करें, पेमेंट के लिए कैसे पूछना है, तमाम तरह की कन्फ्यूजन बनी रहती हैं। अगर आप भी अक्सर इसी को ले कर झिझक महसूस करते हैं, तो आज के बाद बिल्कुल भी नहीं करेंगे। क्योंकि यहां हम आपके लिए कंप्लीट गाइड ले कर आए हैं, जिसकी मदद से आपके लिए कैफे में ऑर्डर करना सिंपल काम हो जाएगा।कैफे में एंटर करते ही क्या...