लखनऊ, जनवरी 7 -- स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, पार्किंग और ऑनलाइन टिकटिंग सहित कई सुविधाओं को बेहतर करने के दिए निर्देश लखनऊ। प्रमुख संवाददाता राजधानी की ऐतिहासिक धरोहर बड़े इमामबाड़े को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और पर्यटकों के अनुकूल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी विशाख जी ने बुधवार को हुसैनाबाद स्थित बड़े इमामबाड़ा परिसर का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी महेंद्रपाल सिंह, नायब तहसीलदार कीरत सिंह, एएसआई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। --------- मुख्य गेट पर दुकानों में भरा था कबाड़ निरीक्षण के दौरान मुख्य गेट के पास कई दुकानें खाली मिलीं, जिनमें बेकार सामग्री रखी हुई थी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसी समस्त निष्प्रयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.