बड़े अस्पतालों में गोल्डन कार्ड की सुविधा नहीं मिलने पर शिक्षकों ने जताया रोष
विकासनगर, जुलाई 29 -- उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ विकासनगर जिले के बड़े अस्पतालों ने गोल्डन कार्ड योजना का लाभ नहीं मिलने पर रोष जताया है। शिक्षकों का कहना है कि वेतन से प्रतिमाह कटौती के बावजूद उन्हें और परिजनो को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। इस संबंध में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्यवाही की मांग की है। प्राशिसं की ब्लॉक अध्यक्ष मधु पटवाल ने कहा कि गोल्डन कार्ड किसी बड़े हॉस्पिटल में नहीं चल रहा है, अगर शिक्षक कर्मचारी स्वयं के खर्च पर उपचार कराते हैं तो बाद में 20 हजार रुपए का बिल 10 से 12 हजार रुपए में पास होता है, जिसका भुगतान होने में भी एक साल से अधिक समय लग जाता है। बाद में इस धनराशि को संबंधित को नेट इनकम में जोड़ दिया जाता है, जिस पर 20 प्रतिशत इनकम टैक्स देना पड़ता है, इस हिसाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.