बड़ेवन चौराहे पर घंटो जाम से जूझते रहे राहगीर, यातायात रहा प्रभावित
बस्ती, मई 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर के व्यस्त बड़ेवन चौराहा पर रविवार की दोपहर अचानक यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। इसका मुख्य कारण शहर के 24 केंद्रों पर आयोजित पीजीटी परीक्षा रही। घंटों लगे जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग तपन भरी उमस में परेशान होते रहे। स्थिति यह रही कि दोपहिया से लेकर चार पहिया वाहन रेंगते नजर आए। जानकारी के अनुसार कोतवाली थानाक्षेत्र स्थित बड़ेवन चौराहा पर दोपहर के समय वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। चौराहे के चारों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों ने किया हंगामा जाम में फंसे बच्चे व बुजुर्ग व मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। उमस व तेज गर्मी के बीच वाहन चालकों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.