बड़ेरी में मिले शव की हुई पहचान
जौनपुर, जून 29 -- बरसठी। थाना क्षेत्र की बड़ेरी पुलिस चौकी के पास बीएसएनएल टावर के निकट शनिवार को मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान रविवार को लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया निवासी 32 वर्षीय नीरज विश्वकर्मा पुत्र सुशील विश्वकर्मा के रूप में हुई। वह करीब 20 दिनों से लापता था। अखबार में प्रकाशित खबर देखने के बाद परिजन मोर्चरी हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने शव की शिनाख्त नीरज विश्वकर्मा के रूप में की। वह मंदबुद्धि का था और उसकी लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। यह भी पढ़ें- Begusarai News बलिया में झाड़ियों में पड़ा मिला बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- बड़ेरी में टॉवर के सामने मिला अज्ञात व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.