उरई, मार्च 7 -- उरई। कमिश्नर विमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में ओडीए की बोर्ड बैठक कलेक्ट्रेट सभागार उरई में सम्पन्न हुई। इस दौरान पिछली बैठक के प्रस्तावों के अनुपालन की समीक्षा की गई तथा अवस्थापना निधि के विकास कार्यों एवं बजट से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक में शहर के विकास एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। कोंच रोड स्थित प्राइवेट बस अड्डा से आगे कोंच तिराहे तक दोनों ओर सिंगल आर्म स्ट्रीट लाइट लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके पूर्ण होने के बाद इकलासपुरा चौराहे से कोंच रोड तिराहे तक मार्ग पूरी तरह प्रकाशमय हो जाएगा। इसी प्रकार गोविन्दम तिराहे एवं रिनिया तिराहे पर सड़क सुरक्षा एवं मार्ग प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दो हाईमास्ट लाइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.