बिजनौर, अप्रैल 9 -- रेलवे स्टेशन के ठीक सामने नगरपालिका की ओर से घंटाघर का निर्माण कराया जा रहा था जिसे प्रशासन ने रूकवा दिया। कारण घंटाघर के निर्माण से रास्ता संकरा हो जायेगा। इस पर व्यापारियों की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी। लेकिन अतिक्रमण पर रोक नही लगाई जा सकी। रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते ही पुलिस चौकी के सामने तीन ओर रास्ते हैं और तीनो रास्ते हर समय व्यस्त रहते हैं। रोडवेज बस स्टैंड से शहर में जाने वाली सवारियां और रेल यात्रियों की भीड़ जब निकलती है तो स्टेशन के सामने जाम लग जाता है। इसके साथ ही ई रिक्शा और फल आदि के ठेलों के कारण पैदल निकलना भी दूभर है। कुछ दिन पूर्व नगर पालिका की ओर से रेलवे स्टेशन के सामने तिराहे पर घंटा घर बनाने का काम शुरू किया गया। निर्माण कार्य भी शुरू हो गया लेकिन आस पास के व्यापारियों ने रास्ता संकरा होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.