देवघर, जून 8 -- देवघर। पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते विफल कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस और विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ पांच संगठित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की कार बरामद की है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त मामले की जानकारी रविवार को एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी । उन्होने कहा कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य और तकनीकी सुराग मिले हैं। इन प्रमाणों के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है और उनकी ...