सीवान, जून 9 -- आंदर/गुठनी, एक संवाददाता। आंदर थाना क्षेत्र के बेलही चिमनी के समीप रविवार की सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किसी गंभीर आपराधिक घटना की साजिश रच रहे आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी का विवरण छापेमारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से दो पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक सफारी वाहन, दो बाइक और आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। हथियार और कारतूस की बरामदगी से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस का मानना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो कोई बड़ी वारदात हो सकती थी।

पुलिस की कार्रवाई मैरवा एसडीपीओ गौरी कुमारी ने आंदर थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग बेलही चिमनी के पास जमा होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद आंदर था...