सीवान, अप्रैल 8 -- दरौंदा,एसं। थाना क्षेत्र के बगौरा गांव स्थित शिवाला मंदिर के समीप बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहे एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पूछताछ में उसकी पहचान शातिर अपराधी के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि उसने बसंतपुर थाना क्षेत्र में सोना-चांदी की दुकान में हुई लूटकांड में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर ली है। मंगलवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ महाराजगंज अमन ने बताया कि सोमवार को संदेह के आधार पर पुलिस ने बगौरा गांव स्थित शिवाला मंदिर के पास एक युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के भदौर गांव निवासी नागेंद्र भारती ...