मोतिहारी, मार्च 9 -- मोतिहारी, हिप्र.। तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि सरकार की बड़ी व प्राथमिकता वाली योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें। ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच सके। उन्होंने निर्देश दिया कि सरकार के स्तर से प्राप्त मांग के अनुरूप भूमि से संबंधित प्रस्तावों को शीघ्र तैयार कर राज्य सरकार को भेजी जाए। आयुक्त ने यह निर्देश सोमवार को राजस्व शाखा तथा अपर समाहर्ता कार्यालय के निरीक्षण के दौरान दिए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने राजस्व प्रशासन से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.