रांची, फरवरी 13 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को श्रेष्ठ स्थान दिलाने को लेकर तैयारियां चल रहीं हैं। स्रोत स्तर पर पृथक्करण को लेकर विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है। इस कड़ी को और आगे बढ़ाने के लिए 16 फरवरी को शहर के थोक अपशिष्ट जनरेटर के प्रतिनिधियों के साथ दिन के 12 बजे निगम सभागार में बैठक होगी। निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रतिनिधियों से स्रोत पृथक्करण को और प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा होगी। उनसे मंतव्य लिए जाएंगे। इधर, अपर प्रशासक संजय कुमार ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि शहर की स्वच्छता गुणवत्ता को मजबूत करने का व्यापक अभियान है। इसमें निगम प्रशासन के साथ शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। सामूहिक प्रयास से ही नि...