महोबा, मार्च 18 -- महोबा, संवाददाता। चैत्र नवरात्रि को लेकर पिछले कई दिनों से देवी मंदिरों में तैयारियां चल रही है। मंदिरों में माता भक्तों की मनोकामनाएं पूर्णकरने के लिए पधार गई है। मंदिरों को सजाया गया है। भक्तों में उत्साह दिख रहा है। जिले भर में नवरात्रि को लेकर भक्त माता की भक्ति में डूबे नजर आ रहे है। गुरुवार से देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटेगी। पनवाड़ी स्थित बड़ी माता का मंदिर भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंदिर के पुजारी श्रीप्रकाश मिश्रा ने बताया कि माता के दरबार में जिसने भी सच्चे मन से अर्जी लगाई है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हुई है। दूर दराज से देवी मंदिर में नवरात्रि को भक्त परिवार के साथ पहुंचतें है। बताया कि नवरात्रि में माता का छप्पन भोग से प्रसाद लगाया जाता है। माता बड़ी ही दयालु और ममतामयी है। नौ दिन तक ...