आरा, जून 21 -- आरा, निज प्रतिनिधि। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष डॉ. प्रो. रणबीर नंदन की विशेष पहल पर रविवार को शहर के बड़ी मठिया स्थित श्री हनुमान मंदिर में नीट परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जीयर स्वामी जी के शिष्य एवं मंदिर के महंत महंत अयोध्यानाथ स्वामी के सानिध्य में छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के बीच ठंडा पेयजल, रसना, ग्लूकोज और मिष्ठान का वितरण किया गया। सेवा शिविर के तहत केवल मंदिर परिसर में ही नहीं, बल्कि आरा शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर भी स्वयंसेवकों की ओर से घूम-घूमकर परीक्षार्थियों के बीच जलपान सामग्री पहुंचाई गई। यह भी पढ़ें- नीट परीक्षार्थियो के बीच गुड़,चना व शीतल जल वितरित इस दौरान भीषण गर्मी में परीक्षा देने पहुंचे छात्रों को राहत प्रदान करने का प्रयास किया गया। इस मान...