अलीगढ़, मई 2 -- Aligarh News: अलीगढ़ जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक इलाके में जिस घर में शादी की तैयारी चल रही थीं, वहां अब दिन-रात चिंता के साए में बीत रही है। पिता ने बड़ी बेटी की शादी के लिए जमीन बेचकर जेवरात बनवाए थे। वहीं, भैंस बेचकर एक लाख रुपये भी रखे थे। लेकिन, छोटी बेटी इंस्टाग्राम वाले अपने वाले दोस्त संग मिलकर खेला कर दिया। छोटी बेटी घर से जेवरात और रुपये लेकर बिहार के प्रेमी के साथ फरार हो गई। किशोरी इंस्टाग्राम पर आरोपी युवक के संपर्क में आई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के अनुसार 25 अप्रैल को दोपहर करीब सवा बजे उनकी 17 साल की बेटी को बिहार के पटना जिले के राम नगरी निवासी शादाब पुत्र पप्पू बहला-फुसलाकर ले गया है। उन्होंने बताया कि एक माह ...