हल्द्वानी, सितम्बर 17 -- हल्द्वानी के वनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर में मंगलवार रात अवैध संबंधों के शक में एक युवक की बिजली के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की गई है। जानकारी के अनुसार, महिला के दामाद ने इस कांड को अंजाम दिया। महिला की चार बेटियां हैं, इसमें से सबसे बड़ी बेटी से वह उसकी शादी कराना चाहती थी। दूसरी बेटी के पति ने अवैध संबंधों के शक में उसकी हत्या कर दी। एसपी सिटी मनोज कत्याल के मुताबिक जवाहर नगर वार्ड-14 निवासी एक महिला का संपर्क तीन साल पहले गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ उत्तर प्रदेश निवासी 29 वर्षीय अमन ठाकुर पुत्र भोले ठाकुर के साथ हुआ था। महिला के पति की मौत हो चुकी है और वह नगर निगम में सफाईकर्मी का काम करती है। वहीं अमन मेरठ के किसी...