रुद्रपुर, अक्टूबर 7 -- खटीमा, संवाददाता। नेपाल सीमा से सटे सिसैया मेलाघाट गांव के निवासी एक ही परिवार के सगे भाई-बहनों ने केंद्र और राज्य सरकार के विभागों में अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव पहुंच कर विधायक भुवन कापड़ी ने दोनों को सम्मानित किया। सिसैया मेलाघाट निवासी स्व. धर्मजीत की बड़ी पुत्री रेखा का चयन खटीमा में एलोपैथिक फार्मेसी अधिकारी के पद पर हुआ है। उनको देहरादून में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्त पत्र दिया था। वहीं उनके छोटे भाई सुशील कुमार का चयन भोपाल जोन में असिस्टेंट आयकर अधिकारी के पद पर हुआ है। 23 सितंबर को सुशील ने भोपाल में ज्वाइनिंग ले ली है। कोरोना काल के दौरान पिता का निधन हो गया था। रेखा व सुशील चार भाई-बहन हैं। सबसे बड़े सिद्धार्थ और सबसे छोटी रेनू है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी में ...