नई दिल्ली, जून 11 -- अगर आपकी फैमिली बड़ी है और आप एक 7 सीटर SUV खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार कर लीजिए। इंडियन कार मार्केट में तीन जबर्दस्त 7 सीटर SUV की एंट्री होने वाली है। ये एसयूवी हुंडई और किआ की हैं। इनमें हुंडई पैलिसेड और किआ सोरेन्टो के साथ हुंडई की एक थ्री-रो एसयूवी शामिल है। इन अपकमिंग 7 सीटर एसयूवी में आपको दमदार रोड प्रेजेंस के साथ पावरफुल इंजन देखने को मिलेगा। तो आइए डीटेल में जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।हुंडई पैलिसेड हुंडई ने कन्फर्म किया है कि वह पैलिसेड फुल-साइज SUV को 2028 तक भारत में लॉन्च करेगी। यह थ्री-रो बॉक्सी एसयूवी मास-मार्केट और लग्जरी SUV के बीच के सेगमेंट में आएगी। यह ब्रैंड की फ्लैगशिप स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एसयूवी होगी। इसकी लंबाई 4980mm, चौड़ाई 1975mm और ऊंचाई 1750mm है। SUV का वी...