जमशेदपुर, मार्च 15 -- जमशेदपुर। श्री श्याम दीवानी परिवार की ओर से बड़ी पोस्ट ऑफिस मैदान में 18वां श्याम महोत्सव मनाया जाएगा। रविवार को रात 9 बजे से भजन-कीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें रवि बेरीवाला कोलकाता, तुषार चौधरी कोलकाता, मोहन दिवाना टाटानगर, और रवि सांवरिया टाटानगर प्रस्तुति देंगे।रात 8 बजे अखंड ज्योति, छप्पन भोग और बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। कोलकाता से आए कारीगर तपन मोहंती नौका रूपी दरबार सजाएंगे, जिसमें पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का उपयोग होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा दास शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...