नई दिल्ली, जनवरी 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभागों के कामकाज, चल रही परियोजनाओं की प्रगति और आने वाले वित्तीय वर्ष की योजनाओं पर चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सभी परियोजनाओं को एक सप्ताह के भीतर 'सीएम-प्रगति' पोर्टल (विभागीय मॉनिटरिंग के लिए आंतरिक पोर्टल) पर अवश्य डालें ताकि परियोजनाओं की निगरानी सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर विभाग अपने-अपने पोर्टल पर विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लगातार अपडेट करें ताकि आम जनता को काम की सही स्थिति पता चल सके। दिल्ली सरकार का संकल्प है कि हर परियोजना तय समय-सीमा में पूरी हो और प्रत्येक विभाग उत्तरदायी रहे...